Coin master links and card exchange, trending other post

Monday, 27 November 2017

आ गया दुनिया का पहला रोबोट जो है राजनेता, 2020 में लड़ेगा चुनाव!

वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला 'रोबोट राजनेता' बनाया है। आर्टिफिशल इंटेलीजेंस वाला यह राजनीतिज्ञ आवास, शिक्षा, आव्रजन संबंधी नीतियों जैसे स्थानीय मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दे सकता है। इतना ही नहीं, उसे 2020 में न्यूजीलैंड में होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार बनाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। 
इस 'डिजिटल राजनेता' का नाम SAM रखा गया है। इसे बनाने वाले न्यूजीलैंड के 49 वषीर्य उद्यमी निक गेरिटसन हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि फिलहाल राजनीति में कई पूवार्ग्रह हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन और समानता जैसे जटिल मुद्दों का हल नहीं निकाल पा रहे हैं। 

आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) वाला राजनीतिज्ञ फेसबुक मेसेन्जर के जरिए लगातार लोगों को प्रतिक्रिया देना सीख रहा है। गेरिटसन मानते हैं कि एल्गोरिदम में मानवीय पूवार्ग्रह असर डाल सकते हैं। लेकिन उनके विचार से पूवार्ग्रह प्रौद्योगिकी संबंधी समाधानों में चुनौती नहीं हैं।

'टेक इन एशिया' की खबर में कहा गया है कि प्रणाली भले ही पूरी तरह सटीक न हो, लेकिन यह कई देशों में बढ़ते राजनीतिक और सांस्कृतिक अंतर को भरने में मददगार हो सकती है।

न्यूजीलैंड में साल 2020 के आखिर में आम चुनाव होंगे। गेरिटसन का मानना है कि तब तक सैम एक प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Search This Blog