Coin master links and card exchange, trending other post

Thursday, 16 November 2017

इस इंडियन ने खुद के लिए बनाया देश, पिता को बनाया PM

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले सुयश दीक्षित ने सूडान और मिस्त्र के बीच एक नया देश बनाया है। इसके बाद उसने इस इलाके का राजा खुद को घोषित कर दिया।  इस इलाके को सुयश ने किंगडम ऑफ दीक्षित नाम दिया, वहीं अपना झंडा भी फहरा दिया है। सुयश चाहते हैं कि यूएन इस इलाके के लिए मान्यता दे। उन्होंने इस देश की एक वेबसाइट https://kingdomofdixit.gov.best  नाम से भी तैयार की है। साथ ही लिखा है कि मेरे देश में अभी कई पोस्ट खाली हैं। कोई भी अप्लाई कर सकता है। 
सुयश ने अपने आप को फेसबुक पर राजा घोषित किया है। उनका कहना है उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए 319 Km का सफर तय किया है। जब वे इजिप्ट से निकले तो वहां शूट एंड साइट के ऑर्डर थे। वहां से बड़ी मुश्किल से निकलकर इस इलाके तक पहुंचे। यहां आने के लिए रोड नहीं थी। ये पूरा इलाका डेजर्ट एरिया है। उन्होंने बताया कि ये 900 स्क्वायर फीट का इलाका किसी देश का नहीं है। आपको बता दें सुयश से पहले 2014 में जेरमी हीटन नाम के एक शख्स ने भी इस जगह पर अपना दावा किया था।

No comments:

Post a Comment

Search This Blog